निर्देशक सोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' एक खूबसूरत सी कहानी है, जिसके हर किरदार का अपना अलग ही एक रंग हैं और जब ये रंग आप सिनेमाघर में देखेंगे तब आप समझ पाएंगे कि आखिर आसमान का रंग 'गुलाबी' क्यों है.यानी की स्काई पिंक क्यों है मौत दुनिया का सबसे बड़ा सच है, जो जिंदगी के साथ ही जुड़ा होता है लेकिन इस सच को स्वीकार करना और उसे समझते हुए जीना बेहद मुश्किल और फिल्म में आपको ये सब देखने को मिलेगा..
